Numbers 23:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
balak ne bilam se kaha chal, maain tujh ko aek aur sthan par le chalata hoon sambhv haai ki parameshvar kee ichchha ho ki too vahan se unhen mere liye shaap de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब बालाक ने बिलाम से कहा, “इसलिए तुम मेरे साथ दूसरे स्थान पर चलो। सम्भव है कि परमेश्वर प्रसन्न हो जाये और तुम्हें उस स्थान से शाप देने दे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बालाक ने बिल्‍आम से कहा, ‘आओ, मैं तुम्‍हें दूसरे स्‍थान पर ले जाऊंगा। सम्‍भवत: यह परमेश्‍वर की दृष्‍टि में उचित प्रतीत हो कि तुम वहाँ से मेरे लिए उन्‍हें श्राप दो।’
Hindi Bible HHBD
बालाक ने बिलाम से कहा चल, मैं तुझ को एक और स्थान पर ले चलता हूं; सम्भव है कि परमेश्वर की इच्छा हो कि तू वहां से उन्हें मेरे लिये शाप दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बालाक ने बिलाम से कहा, “चल, मैं तुझ को एक और स्थान पर ले चलता हूँ; सम्भव है कि परमेश्‍वर की इच्छा हो कि तू वहाँ से उन्हें मेरे लिये शाप दे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब बालाक ने बिलआम से विनती की, “कृपा कर आइए, मैं आपको एक दूसरी जगह पर ले चलूंगा. हो सकता है यह परमेश्वर को ठीक लगे और आप मेरी ओर से उन्हें शाप दे दें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बालाक ने बिलाम से कहा, “चल मैं तुझको एक और स्थान पर ले चलता हूँ; सम्भव है कि परमेश्वर की इच्छा हो कि तू वहाँ से उन्हें मेरे लिये श्राप दे।”