Numbers 25:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
haroon yajak ka pota aeleeajar ka putra peenahas, jise israaeliyon ke beech meree see jalan uttee, us ne meree jalajalahatt ko un par se yahan tak door kiya haai, ki maain ne jalakar unaka ant naheen kar dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“याजक हारून के पोते तथा एलीआजार के पुत्र पीनहास ने इस्राएल लोगों को मेरे क्रोध से बचा लिया है। उसने मुझे प्रसन्न करने के लिए कठिन प्रयत्न किया। वह वैसा ही है जैसा मैं हूँ। उसने मेरी प्रतिष्ठा को लोगों में सुरक्षित रखने का प्रयत्न किया। इसलिए मैं लोगों को वैसे ही नहीं मारूँगा जैसे मैं मारना चाहता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘पुरोहित हारून के पौत्र और एलआजर के पुत्र पीनहास ने इस्राएली समाज पर से मेरे प्रकोप को लौटाकर दूर किया है। उन लोगों में वही एकमात्र ऐसा व्यक्‍ति है जिसमें मेरी ईष्‍र्या के समान ईष्‍र्या है। इसलिए मैंने अपनी ईष्‍र्यावश इस्राएलियों का अन्‍त नहीं किया।
Hindi Bible HHBD
हारून याजक का पोता एलीआजर का पुत्रा पीनहास, जिसे इस्त्राएलियों के बीच मेरी सी जलन उठी, उस ने मेरी जलजलाहट को उन पर से यहां तक दूर किया है, कि मैं ने जलकर उनका अन्त नहीं कर डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हारून याजक का पोता एलीआज़ार का पुत्र पीनहास, जिसे इस्राएलियों के बीच मेरी सी जलन उठी, उसने मेरी जलजलाहट को उन पर से यहाँ तक दूर किया है, कि मैं ने जलकर उनका अन्त नहीं कर डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“पुरोहित अहरोन के पुत्र एलिएज़र के पुत्र फिनिहास ने इस्राएल के घराने पर भड़के मेरे क्रोध को शांत कर दिया है. उन लोगों के बीच वही था जिसमें वही जलन थी, जो मुझमें थी. इसलिए मैंने अपनी जलन में इस्राएल के घराने को नाश नहीं कर डाला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हारून याजक का पोता एलीआजर का पुत्र पीनहास, जिसे इस्राएलियों के बीच मेरी जैसी जलन उठी, उसने मेरी जलजलाहट को उन पर से यहाँ तक दूर किया है, कि मैंने जलकर उनका अन्त नहीं कर डाला।