Numbers 25:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah usake liye, aur usake bad usake vansh ke liye, sada ke yajakapad kee vacha hogee, kyonaki use apane parameshvar ke liye jalan uttee, aur us ne israaeliyon ke liye praayaashchaitt kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह और उसके बाद के वंशज मेरे साथ एक वाचा करेंगे। वे सदा याजक रहेंगे क्योंकि उसने अपने परमेश्वर की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए कठिन प्रयत्न किया। इस प्रकार उसने इस्राएली लोगों के दोषों के लिए हर्जाना दिया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह उसके लिए और उसके पश्चात् उसके वंशजों के लिए स्थायी पुरोहित-पद का विधान होगा; क्योंकि उसने अपने परमेश्वर के हेतु उत्साह दिखाया था, और इस्राएली लोगों के लिए प्रायश्चित्त किया था।” ’
Hindi Bible HHBD
और वह उसके लिये, और उसके बाद उसके वंश के लिये, सदा के याजकपद की वाचा होगी, क्योंकि उसे अपने परमेश्वर के लिये जलन उठी, और उस ने इस्त्राएलियों के लिये प्रायश्चित्त किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह उसके लिये, और उसके बाद उसके वंश के लिये, सदा के याजकपद की वाचा होगी, क्योंकि उसे अपने परमेश्वर के लिये जलन उठी, और उसने इस्राएलियों के लिये प्रायश्चित्त किया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसका संबंध उससे तथा उसके वंशजों से है, यह सदा के लिए पुरोहित पद की वाचा है, क्योंकि उसमें उसके परमेश्वर के लिए जलन थी. उसने इस्राएल के घराने के लिए प्रायश्चित पूरा कर दिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“और वह उसके लिये, और उसके बाद उसके वंश के लिये, सदा के याजकपद की वाचा होगी, क्योंकि उसे अपने परमेश्वर के लिये जलन उठी, और उसने इस्राएलियों के लिये प्रायश्चित किया।”