Numbers 25:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us israaelee puroosh ke dere men jane ke bad vah bhee bheetar gaya, aur us puroosh aur us sree donon ke pett men barachhee bedha dee. is par israaeliyon men jo maree faail gai thee vah thm gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह इस्राएली व्यक्ति के पीछे—पीछे उसके खेमे में गया। तब उसने इस्राएली पुरुष और मिद्यानी स्त्री को अपने भाले से मार डाला। उसने अपने भाले को दोनों के शरीरों के पार कर दिया। उस समय इस्राएल के लोगों में एक बड़ी बीमारी फैली थी। किन्तु जब पीनहास ने इन दोनों लोगों को मार डाला तो बीमारी रूक गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और वह इस्राएली पुरुष के पीछे-पीछे शयन-कक्ष में गया। वहां उसने दोनों को, इस्राएली पुरुष तथा मिद्यानी स्‍त्री के शरीर को भाले से बेध दिया। इस प्रकार महामारी, जो इस्राएली समाज में फैल गई थी, रुक गई।
Hindi Bible HHBD
और उस इस्त्राएली पुरूष के डेरे में जाने के बाद वह भी भीतर गया, और उस पुरूष और उस स्त्री दोनों के पेट में बरछी बेध दी। इस पर इस्त्राएलियों में जो मरी फैल गई थी वह थम गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उस इस्राएली पुरुष के डेरे में जाने के बाद वह भी भीतर गया, और उस पुरुष और उस स्त्री दोनों के पेट में बरछी भेद दी। इस पर इस्राएलियों में जो मरी फैल गई थी वह थम गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस शिविर के भीतर जाकर उस इस्राएली पुरुष तथा मिदियानी स्त्री, दोनों को बेध डाला, बर्छी दोनों ही की देह को बेध कर पार निकल गई. इससे इस्राएल पर आई यह महामारी थम गई;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उस इस्राएली पुरुष के डेरे में जाने के बाद वह भी भीतर गया, और उस पुरुष और उस स्त्री दोनों के पेट में बरछी बेध दी। इस पर इस्राएलियों में जो मरी फैल गई थी वह थम गई।