Numbers 26:62 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
sab leaviyon men se jo gine gaye, arthata jitane puroosh aek maheene ke va us se adhaik avastha ke the, ve teis hajar the ve israaeliyon ke beech isaliye naheen gine gaa, kyonki unako desh ka koi bhag naheen diya gaya tha..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लेवी परिवार समूह के सभी पुरुषों की संख्या तेईस हजार थी। किन्तु ये लोग इस्राएल के अन्य लोगों के साथ नहीं गिने गए थे। वे भूमि नहीं पा सके जिसे अन्य लोगों को देने का वचन यहोवा ने दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लेवीय पुरुषों की संख्या जो एक महीने तथा इससे अधिक आयु के थे, तेईस हजार थी। उनकी गणना अन्य इस्राएली पुरुषों के साथ नहीं की गई थी, क्योंकि इस्राएली समाज के मध्य में उन्हें पैतृक भूमि-भाग नहीं दिया गया था।
Hindi Bible HHBD
सब लेवियों में से जो गिने गये, अर्थात् जितने पुरूष एक महीने के वा उस से अधिक अवस्था के थे, वे तेईस हजार थे; वे इस्त्राएलियों के बीच इसलिये नहीं गिने गए, क्योंकि उनको देश का कोई भाग नहीं दिया गया था।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सब लेवियों में से जो गिने गये, अर्थात् जितने पुरुष एक महीने के या उससे अधिक आयु के थे, वे तेईस हज़ार थे; वे इस्राएलियों के बीच इसलिये नहीं गिने गए, क्योंकि उनको देश का कोई भाग नहीं दिया गया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लेवी परिवार समूह के सभी पुरुषों की संख्या 23,000 थी. किंतु ये लोग इस्राएल के अन्य लोगों के साथ नहीं गिने गए थे. वे भूमि नहीं पा सके, जिसे अन्य लोगों को देने का वचन याहवेह ने दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सब लेवियों में से जो गिने गये, अर्थात् जितने पुरुष एक महीने के या उससे अधिक आयु के थे, वे तेईस हजार थे; वे इस्राएलियों के बीच इसलिए नहीं गिने गए, क्योंकि उनको देश का कोई भाग नहीं दिया गया था।