Numbers 26:64 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu jin israaeliyon ko moosa aur haroon yajak ne seenaai ke jangal men gina tha, un men se aek puroosh is samay ke gine huon men n tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बहुत समय पहले मूसा और याजक हारून ने इस्राएल के लोगों को सीनै मरुभूमि में गिना था। किन्तु वे सभी लोग मर चुके थे। मोआब के मैदान में मूसा ने जिन लोगों को गिना, वे पहले गिने गए लोगों से भिन्न थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु इस गणना में एक भी पुरुष ऐसा नहीं गिना गया, जिसको उस गणना में गिना गया था, जो मूसा और पुरोहित हारून ने सीनय के निर्जन प्रदेश में की थी;
Hindi Bible HHBD
परन्तु जिन इस्त्राएलियों को मूसा और हारून याजक ने सीनै के जंगल में गिना था, उन में से एक पुरूष इस समय के गिने हुओं में न था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जिन इस्राएलियों को मूसा और हारून याजक ने सीनै के जंगल में गिना था, उनमें से एक भी पुरुष इस समय के गिने हुओं में न था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बहुत समय पहले, मोशेह और पुरोहित अहरोन ने इस्राएल के लोगों को सीनायी मरुभूमि में गिना था. किंतु वे सभी लोग मर चुके थे. मोआब के मैदान में मोशेह ने जिन लोगों को गिना, वे पहले गिने गए लोगों से भिन्‍न थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जिन इस्राएलियों को मूसा और हारून याजक ने सीनै के जंगल में गिना था, उनमें से एक भी पुरुष इस समय के गिने हुओं में न था।