Numbers 26:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur palloo ka putra namooael, datan, aur abeeram the. ye vahee datan aur abeeram haain jo sabhasad the aur jis samay korah kee mandlee ne yahova se jhgada kiya tha, us samay us mandlee men milakar ve bhee moosa aur haroon se jhgade the
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलीआब के तीन पुत्र थे—नमूएल, दातान और अबीराम। याद रखो कि दातान और अबीराम वे दो नेता थे जो मूसा और हारून के विरोधी हो गए थे। वे कोरह के अनुयायी थे और कोरह यहोवा का विरोधी हो गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये एलीअब के पुत्र थे: नमूएल, दातन और अबीरम। ये इस्राएली समाज द्वारा चुने हुए पुरुष थे, जिन्होंने मूसा और हारून से झगड़ा किया था। वे कोरह के दल के थे जिन्होंने प्रभु से वाद-विवाद किया था।
Hindi Bible HHBD
और पल्लू का पुत्रा नमूएल, दातान, और अबीराम थे। ये वही दातान और अबीराम हैं जो सभासद थे; और जिस समय कोरह की मण्डली ने यहोवा से झगड़ा किया था, उस समय उस मण्डली में मिलकर वे भी मूसा और हारून से झगड़े थे;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और एलीआब के पुत्र नमूएल, दातान, और अबीराम थे। ये वही दातान और अबीराम हैं जो सभासद थे; और जिस समय कोरह की मण्डली ने यहोवा से झगड़ा किया था, उस समय उस मण्डली में मिलकर वे भी मूसा और हारून से झगड़े थे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलियाब के तीन पुत्र थे—नमूएल, दाथान और अबीराम. याद रखो कि दाथान और अबीराम वे दो नेता थे, जो मोशेह और अहरोन के विरोधी हो गए थे. वे कोराह के अनुयायी थे और कोराह याहवेह का विरोधी हो गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और एलीआब के पुत्र नमूएल, दातान, और अबीराम थे। ये वही दातान और अबीराम हैं जो सभासद थे; और जिस समय कोरह की मण्डली ने यहोवा से झगड़ा किया था, उस समय उस मण्डली में मिलकर उन्होंने भी मूसा और हारून से झगड़े थे;