Numbers 27:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova ne moosa se kaha, too noon ke putra yahoshoo ko lekar us par hath rakh vah to aeesa puroosh haai jis men mera atma basa haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए यहोवा ने मूसा से कहा, नून का पुत्र यहोशू नेता होगा। यहोशू बहुत बुद्धिमान है उसे नया नेता बनाओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू नून के पुत्र यहोशुअ को, जिसमें आत्मा की प्रेरणा है, ले, और उस पर अपना हाथ रख।
Hindi Bible HHBD
यहोवा ने मूसा से कहा, तू नून के पुत्रा यहोशू को लेकर उस पर हाथ रख; वह तो ऐसा पुरूष है जिस में मेरा आत्मा बसा है;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा ने मूसा से कहा, “तू नून के पुत्र यहोशू को लेकर उस पर हाथ रख; वह ऐसा पुरुष है जिसमें मेरा आत्मा बसा है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह के लिए याहवेह का उत्तर यह था, “नून के पुत्र यहोशू पर अपना हाथ रख दो-वह एक ऐसा व्यक्ति है, जिसमें पवित्र आत्मा का वास है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा ने मूसा से कहा, “तू नून के पुत्र यहोशू को लेकर उस पर हाथ रख; वह तो ऐसा पुरुष है जिसमें मेरा आत्मा बसा है;