Numbers 27:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usako aeleeajar yajak ke aur saree mandlee ke samhane khda karake unake samhane use agyaa de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उससे याजक एलीआज़ार और सभी लोगों के सामने खड़े होने को कहो। तब उसे नया नेता बनाओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् उसे पुरोहित एलआजर तथा समस्त मंडली के सम्मुख खड़ा करना और उसे उनकी आंखों के सामने अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करना।
Hindi Bible HHBD
और उसको एलीआजर याजक के और सारी मण्डली के साम्हने खड़ा करके उनके साम्हने उसे आज्ञा दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसको एलीआज़ार याजक के और सारी मण्डली के सामने खड़ा करके उनके सामने उसे आज्ञा दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसे पुरोहित एलिएज़र तथा सारी सभा के सामने खड़ा करना और उन सबके सामने उसे नियुक्त करना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसको एलीआजर याजक के और सारी मण्डली के सामने खड़ा करके उनके सामने उसे आज्ञा दे।