Numbers 27:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
hamara pita jangal men mar gaya parantu vah us mandlee men ka n tha jo korah kee mandlee ke sang hokar yahova ke virooddh ikatthee hui thee, vah apane hee pap ke karan mara aur usake koi putra n tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“हमारे पिता उस समय मर गये जब हम लोग मरुभूमि से यात्रा कर रहे थे। वह उन लोगों में से नहीं था जो कोरह के दल में सम्मिलित हुए थे। (कोरह वही था जो यहोवा के विरुद्ध हो गया था।) हम लोगों के पिता की मृत्यु स्वाभाविक थी। किन्तु हमारे पिता का कोई पुत्र नहीं था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने कहा, ‘हमारे पिता की मृत्यु निर्जन प्रदेश में हुई थी। वह कोरह के दल में प्रभु के विरुद्ध एकत्र होने वाले लोगों के दल में नहीं थे। परन्तु वह अपने पाप के कारण मरे थे। उनको कोई पुत्र नहीं हुआ था।
Hindi Bible HHBD
हमारा पिता जंगल में मर गया; परन्तु वह उस मण्डली में का न था जो कोरह की मण्डली के संग होकर यहोवा के विरूद्ध इकट्ठी हुई थी, वह अपने ही पाप के कारण मरा; और उसके कोई पुत्रा न था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हमारा पिता जंगल में मर गया; परन्तु वह उस मण्डली में का न था जो कोरह की मण्डली के संग होकर यहोवा के विरुद्ध इकट्ठी हुई थी, वह अपने ही पाप के कारण मरा; और उसके कोई पुत्र न था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हमारे पिता की मृत्यु तो बंजर भूमि में ही हो चुकी थी. वह उनमें शामिल नहीं थे, जो कोराह के साथ मिलकर याहवेह के विरुद्ध हो गए थे, उनकी मृत्यु उन्हीं के पाप में हो गई. उनके कोई पुत्र न था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हमारा पिता जंगल में मर गया; परन्तु वह उस मण्डली में का न था जो कोरह की मण्डली के संग होकर यहोवा के विरुद्ध इकट्ठी हुई थी, वह अपने ही पाप के कारण मरा; और उसके कोई पुत्र न था।