Numbers 28:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur unake sath ye argha hon arthata bachhde peechhe adha heen, meddhe ke sath tihai heen, aur bhed ke bachche peechhe chauthai heen dakhmadha diya jaae varsha ke sab maheenon men se prati aek maheene ka yahee homabaali tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पेय भेंट में दो क्वार्ट दाखमधु हर एक बैल के साथ, एक चौथाई क्वार्ट दाखमधु हर एक मेढ़े के साथ और एक क्वार्ट दाखमधु हर एक मेमने के साथ होगी। यह होमबलि है जो वर्ष के हर एक महीने चढ़ाई जानी चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इनके साथ चढ़ाई जाने-वाली पेय-बलि इस प्रकार है: प्रत्‍येक बछड़े के साथ साढ़े तीन लिटर अंगूर का रस; मेढ़े के साथ अढ़ाई लिटर अंगूर का रस, और प्रत्‍येक मेमने के साथ दो लिटर अंगूर का रस। यह मासिक अग्‍निबलि है, वर्ष के प्रत्‍येक महीने के लिए है।
Hindi Bible HHBD
और उनके साथ ये अर्घ हों; अर्थात् बछड़े पीछे आध हीन, मेढ़े के साथ तिहाई हीन, और भेड़ के बच्चे पीछे चौथाई हीन दाखमधु दिया जाए; वर्ष के सब महीनों में से प्रति एक महीने का यही होमबलि ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उनके साथ ये अर्घ हों; अर्थात् बछड़े पीछे आध हीन, मेढ़े के साथ तिहाई हीन, और भेड़ के बच्‍चे पीछे चौथाई हीन दाखमधु दिया जाए; वर्ष के सब महीनों में से प्रत्येक महीने का यही होमबलि ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनके लिए भेंट की जाने के लिए पेय बलि होगी, एक बछड़े के साथ तीन लीटर दाखमधु, मेढ़े के साथ दो लीटर दाखमधु तथा एक मेमने के साथ एक लीटर दाखमधु. यह पूरे वर्ष के हर एक माह में भेंट की जाने के लिए निर्धारित बलियां हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उनके साथ ये अर्घ हों; अर्थात् बछड़े के साथ आधा हीन, मेढ़े के साथ तिहाई हीन, और भेड़ के बच्चे के साथ चौथाई हीन दाखमधु दिया जाए; वर्ष के सब महीनों में से प्रत्येक महीने का यही होमबलि ठहरे।