Numbers 28:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us men tum yahova ke liye havy, arthata homabaali chaddhana so do bachhde, ek meddha, aur ek ek varsha ke sat bhed ke bachche hon ye sab nirdosh hon
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम यहोवा को होमबलि दोगे। यह होमबलि दोष रहित दो बैल, एक मेढ़ा और एक वर्ष के सात मेमनों की होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वरन् मुझ-प्रभु को अग्नि-बलि अर्थात् अग्नि में यह चढ़ावा चढ़ाना: दो बछड़े, एक मेढ़ा और एक-एक वर्षीय सात मेमने। ध्यान देना कि ये निष्कलंक हों।
Hindi Bible HHBD
उस में तुम यहोवा के लिये हव्य, अर्थात् होमबलि चढ़ाना; सो दो बछड़े, एक मेढ़ा, और एक एक वर्ष के सात भेड़ के बच्चे हों; ये सब निर्दोष हों;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसमें तुम यहोवा के लिये एक हव्य, अर्थात् होमबलि चढ़ाना; अत: दो बछड़े, एक मेढ़ा, और एक एक वर्ष के सात भेड़ के नर बच्चे हों; ये सब निर्दोष हों;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन तुम याहवेह के लिए आग के द्वारा बलि भेंट होमार्पण चढ़ाना. उसमें ये भी शामिल हों: दो बछड़े, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसमें तुम यहोवा के लिये हव्य, अर्थात् होमबलि चढ़ाना; अतः दो बछड़े, एक मेढ़ा, और एक-एक वर्ष के सात भेड़ के नर बच्चे हों; ये सब निर्दोष हों;