Numbers 28:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
israaeliyon ko yah agyaa suna ki mera chaddhava, arthata mujhe sukhdayak sugandha denevala mera havyaroopee bhojan, tum log mere liye unake niyat samayon par chaddhane ke liye smaran rakhna.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इस्राएल के लोगों को यह आदेश दो। उनसे कहो कि वे ठीक समय पर निश्चयपूर्वक मुझे विशेष भेंट चढ़ाएं। उनसे कहो कि वे अन्नबलि और होमबलि चढ़ाएं। यहोवा उन होमबलियों की सुगन्ध पसन्द करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू इस्राएली समाज को यह आज्ञा देना, उनसे कहना, “तुम मेरा चढ़ावा, अग्‍नि में अर्पित मेरा आहार, मेरी सुखद सुगन्‍ध निर्धारित समय पर चढ़ाने का ध्‍यान रखना।”
Hindi Bible HHBD
इस्त्राएलियों को यह आज्ञा सुना कि मेरा चढ़ावा, अर्थात् मुझे सुखदायक सुगन्ध देनेवाला मेरा हव्यरूपी भोजन, तुम लोग मेरे लिये उनके नियत समयों पर चढ़ाने के लिये स्मरण रखना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएलियों को यह आज्ञा सुना, ‘मेरा चढ़ावा, अर्थात् मुझे सुखदायक सुगन्ध देनेवाला मेरा हव्यरूपी भोजन, तुम लोग मेरे लिये उनके नियत समयों पर चढ़ाने के लिये स्मरण रखना।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दे दो: ‘मुझे भेंट चढ़ाने के लिए तुम सावधान रहोगे, ठीक समय पर आग द्वारा चढ़ाया मेरा भोजन, एक सुखद-सुगंध.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएलियों को यह आज्ञा सुना, ‘मेरा चढ़ावा, अर्थात् मुझे सुखदायक सुगन्ध देनेवाला मेरा हव्यरूपी भोजन, तुम लोग मेरे लिये उनके नियत समयों पर चढ़ाने के लिये स्मरण रखना।’