Numbers 28:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur too un se kah, ki jo jo tumhen yahova ke liye chaddhana hoga ve ye haain arthata nity homabaali ke liye aek aek varsha ke do nirdosh bhedee ke bachche praatidin chaddhaya kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इन होमबलियों को उन्हें यहोवा को चढ़ाना ही चाहिए। उन्हें दोषरहित एक वर्ष के दो मेढ़े नित्य भेंट के रूप में चढ़ाना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उनसे यह भी कहना, यह अग्‍नि में अर्पित चढ़ावा है, जो तुम प्रभु को चढ़ाओगे: एक-एक वर्षीय दो निष्‍कलंक मेमने प्रतिदिन निरन्‍तर अग्‍नि-बलि के रूप में चढ़ाना।
Hindi Bible HHBD
और तू उन से कह, कि जो जो तुम्हें यहोवा के लिये चढ़ाना होगा वे ये हैं; अर्थात् नित्य होमबलि के लिये एक एक वर्ष के दो निर्दोष भेड़ी के बच्चे प्रतिदिन चढ़ाया करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तू उनसे कह: जो जो तुम्हें यहोवा के लिये चढ़ाना होगा वे ये हैं; अर्थात् नित्य होमबलि के लिये एक एक वर्ष के दो निर्दोष भेड़ के नर बच्‍चे प्रतिदिन चढ़ाया करना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम उन्हें यह साफ़-साफ़ कहोगे: यह वह भेंट है, जो तुम याहवेह को आग के माध्यम से भेंट करोगे: एक वर्ष के दो मेमने, जो दोषहीन होने अवश्य हैं, जिन्हें तुम प्रतिदिन नियमित होमबलि में भेंट करोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तू उनसे कह: जो-जो तुम्हें यहोवा के लिये चढ़ाना होगा वे ये हैं; अर्थात् नित्य होमबलि के लिये एक-एक वर्ष के दो निर्दोष भेड़ी के नर बच्चे प्रतिदिन चढ़ाया करना।