Numbers 28:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur doosare bachche ko godhooli ke samay chaddhana annabaali aur argha samet bhor ke homabali kee nai use yahova ko sukhdayak sugandha denevala havy karake chaddhana..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दूसरे मेढ़े की भेंट गोधूलि के समय चढ़ाओ। इसे सवेरे की भेंट की तरह चढ़ाओ। वैसे ही पेय भेंट भी चढ़ाओ। ये आग द्वारा दी गई भेंट होगी। इस की सुगन्ध यहोवा को प्रसन्न करेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम दूसरा मेमना सन्‍ध्‍या समय चढ़ाना। सबेरे चढ़ाई गई अन्न-बलि के सदृश, उसकी पेय-बलि के समान सुखद सुगन्‍ध के हेतु मुझ-प्रभु के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में उसको चढ़ाना।
Hindi Bible HHBD
और दूसरे बच्चे को गोधूलि के समय चढ़ाना; अन्नबलि और अर्घ समेत भोर के होमबलि की नाई उसे यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला हव्य करके चढ़ाना।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और दूसरे बच्‍चे को गोधूलि के समय चढ़ाना; अन्नबलि और अर्घ समेत भोर के होमबलि के समान उसे यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला हव्य करके चढ़ाना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अन्य मेमना तुम शाम के समय में भेंट करोगे. इसकी विधि ठीक वैसी ही होगी, जैसी सुबह की अन्‍नबलि की थी. तथा उसी प्रकार जैसी पेय बलि की थी. तुम इसे आग में भेंट करोगे, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और दूसरे बच्चे को साँझ के समय चढ़ाना; अन्नबलि और अर्घ समेत भोर के होमबलि के समान उसे यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला हव्य करके चढ़ाना।

Recommended Reading