Numbers 29:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tum homabaali yahova ko sukhdayak sugandha dene ke liye havy karake chaddhana arthata terah bachhde, aur do meddhe, aur aek aek varsha ke chaudah bhed ke bachche ye sab nirdosh hon
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम होमबलि चढ़ाओगे। यह यहोवा के लिए मधुर गन्ध होगी। तुम दोष रहित तेरह साँड, दो मेढ़े और एक—एक वर्ष के चौदह मेमनें भेंट चढ़ाओगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम प्रभु को यह अग्नि-बलि, अग्नि में अर्पित सुखद सुगन्ध चढ़ाना: तेरह बछड़े, दो मेढ़े और एक-एक वर्षीय चौदह मेमने। ये निष्कलंक हों।
Hindi Bible HHBD
तुम होमबलि यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देने के लिये हव्य करके चढ़ाना; अर्थात् तेरह बछड़े, और दो मेढ़े, और एक एक वर्ष के चौदह भेड़ के बच्चे; ये सब निर्दोष हों;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम होमबलि यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देने के लिये हव्य करके चढ़ाना; अर्थात् तेरह बछड़े, और दो मेढ़े, और एक एक वर्ष के चौदह भेड़ के नर बच्चे; ये सब निर्दोष हों;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम याहवेह के लिए सुखद-सुगंध के लिए आग के द्वारा यह होमबलि भेंट करो: तेरह बछड़े, दो मेढ़े, चौदह एक वर्ष के निर्दोष मेमने.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम होमबलि यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देने के लिये हव्य करके चढ़ाना; अर्थात् तेरह बछड़े, और दो मेढ़े, और एक-एक वर्ष के चौदह भेड़ के नर बच्चे; ये सब निर्दोष हों;