Numbers 29:39 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
apanee mannaton aur svechchhabaliyon ke alava, apane apane niyat samayon me, ye hee homabali, annabaali, argha, aur melabaali, yahova ke liye chaddhana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“वे (तुम्हारे) विशेष छुट्टियाँ यहोवा के सम्मान के लिए हैं। तुम्हें उन विशेष मनौतियों, स्वेच्छा भेंटों, होमबलियों मेलबलियों या अन्न और पेय भेंटे, जो तुम यहोवा को देना चाहते हो, उसके अतिरिक्त इन विशेष दिनों को मनाना चाहिए।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘अपनी मन्नतों और स्वेच्छा-बलियों के अतिरिक्त, तुम मुझ-प्रभु को निर्धारित पर्वों पर अपनी अग्नि-बलि, अन्न-बलि, पेय-बलि और सहभागिता-बलि में ये ही चढ़ावे चढ़ाना।’
Hindi Bible HHBD
अपनी मन्नतों और स्वेच्छाबलियों के अलावा, अपने अपने नियत समयों में, ये ही होमबलि, अन्नबलि, अर्घ, और मेलबलि, यहोवा के लिये चढ़ाना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“अपनी मन्नतों और स्वेच्छाबलियों के अलावा, अपने अपने नियत समयों में, ये ही होमबलि, अन्नबलि, अर्घ, और मेलबलि, यहोवा के लिये चढ़ाना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘ठहराए गए अवसरों पर तुम ये सब याहवेह के सामने प्रस्तुत करोगे. तुम्हारी संकल्प की गई तथा स्वेच्छा बलियों के अलावा तुम्हारी होमबलियां, अग्निबलियां, पेय बलियां तथा मेल बलियां भी चढ़ाना होंगे.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“अपनी मन्नतों और स्वेच्छाबलियों के अलावा, अपने-अपने नियत समयों में, ये ही होमबलि, अन्नबलि, अर्घ, और मेलबलि, यहोवा के लिये चढ़ाना।”