Numbers 3:36 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo vastuaen marareevanashaiyon ko saunpee jaaen ki ve unakee raksha kare, ve nivas ke takhte, bende, khmbhe, kursiya, aur sara samana nidan jo kuchh usake baratane men kam aae
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मरारी लोगों को पवित्र तम्बू के ढाँचे की देखभाल का कार्य सौंपा गया। वे सभी छड़ों, खम्बों, आधारों और पवित्र तम्बू के ढाँचे में जो कुछ लगा था, उन सब की दखभाल करते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनका निर्धारित उत्तरदायित्व यह था: वे निवास-स्थान के तख्तों, छड़ों, खम्भों, आधार-पीठिकाओं तथा उनकी अन्य वस्तुओं से सम्बन्धित सेवा-कार्य करते थे।
Hindi Bible HHBD
और जो वस्तुएं मरारीवंशियों को सौंपी जाएं कि वे उनकी रक्षा करें, वे निवास के तख्ते, बेंड़े, खम्भे, कुर्सियां, और सारा सामान; निदान जो कुछ उसके बरतने में काम आए;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो वस्तुएँ मरारीवंशियों को सौंपी गई कि वे उनकी रक्षा करें, वे निवास के तख्ते, बेंड़े, खम्भे, कुर्सियाँ, और सारा सामान; निदान जो कुछ उसके लगाने में काम आए;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरारी के वंशजों के लिए ठहराया हुआ कार्य यह था: साक्षी के तंबू के चौखट, उसकी छड़ें, उसके खंभे, उसके आधारपात्र, उसका सारा सामान तथा इन सबसे संबंधित सारे कार्य,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो वस्तुएँ मरारीवंशियों को सौंपी जाएँ कि वे उनकी देख-रेख करें, वे निवास के तख्ते, बेंड़े, खम्भे, कुर्सियाँ, और सारा सामान; निदान जो कुछ उसके लगाने में काम आए;