Numbers 3:41 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur mere liye israaeliyon ke sab paahilautton kee santee leviyon ko, aur israaeliyon ke pashuuon ke sab pahilautton kee santee leviyon ke pashuuon ko le maain yahova hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब मैं इस्राएल के सभी पहलौठे लड़कों और पुरुषों को नहीं लूँगा। अब मैं अर्थात् यहोवा लेवीवंशी को ही लूँगा। इस्राएल के अन्य सभी लोगों के पहलौठे जानवरों को लेने के स्थान पर अब मैं लेवीवंशी के लोगों के पहलौठे जानवरों को ही लूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू इस्राएली समाज के सब पहिलौठे पुत्रों के स्थान पर लेवी वंशजों को और इस्राएलियों के पशुओं के पहिलौठे नर बच्चों के बदले में लेवियों के पशुओं को मेरे लिए लेना; मैं प्रभु हूं।’
Hindi Bible HHBD
और मेरे लिये इस्त्राएलियों के सब पहिलौठों की सन्ती लेवियों को, और इस्त्राएलियों के पशुओं के सब पहिलौठों की सन्ती लेवियों के पशुओं को ले; मैं यहोवा हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मेरे लिये इस्राएलियों के सब पहिलौठों के बदले लेवियों को, और इस्राएलियों के पशुओं के सब पहिलौठों के बदले लेवियों के पशुओं को ले; मैं यहोवा हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल के घराने के पहिलौठों के तथा इस्राएल के पशुओं के पहिलौठों के स्थान पर तुम मेरे लिए लेवियों को अलग कर लोगे. मैं ही वह याहवेह हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मेरे लिये इस्राएलियों के सब पहिलौठों के बदले लेवियों को, और इस्राएलियों के पशुओं के सब पहिलौठों के बदले लेवियों के पशुओं को ले; मैं यहोवा हूँ।”