Numbers 3:45 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
israaeliyon ke sab paahilautton kee santee leviyon ko, aur unake pashuuon kee santee leviyon ke pashuuon ko le aur leveey mere hee hon maain yahova hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं अर्थात् यहोवा यह आदेश देता हुँ: इस्राएल के अन्य परिवारों के पहलौठे पुरुषों के स्थान पर लेवीवंशी के लोगों को लो और मैं अन्य लोगों के जानवरों के स्थान पर लेवीवंश के जानवरों को लूँगा। लेवीवंशी मेरे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू इस्राएली समाज के सब पहिलौठे पुत्रों के स्‍थान पर लेवी के वंशजों को, उनके पशुओं के बदले में लेवियों के पशुओं को लेना। लेवीय मेरे होंगे। मैं प्रभु हूँ।
Hindi Bible HHBD
इस्त्राएलियों के सब पहिलौठों की सन्ती लेवियों को, और उनके पशुओं की सन्ती लेवियों के पशुओं को ले; और लेवीय मेरे ही हों; मैं यहोवा हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएलियों के सब पहिलौठों के बदले लेवियों को, और उनके पशुओं के बदले लेवियों के पशुओं को ले; और लेवीय मेरे ही हों; मैं यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएल के घराने के सभी पहिलौठों के स्थान पर, लेवियों एवं उनके पशुओं को अलग कर लो. लेवी मेरे होंगे. मैं ही वह याहवेह हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएलियों के सब पहिलौठों के बदले लेवियों को, और उनके पशुओं के बदले लेवियों के पशुओं को ले; और लेवीय मेरे ही हों; मैं यहोवा हूँ।