Numbers 31:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yareeho ke pas kee yaradan nadee ke teer par, moab ke araba me, chhavanee ke nikat, moosa aur aeleeajar yajak aur israaeliyon kee mandlee ke pas aae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और उन्हें मूसा, याजक एलीआज़ार और इस्राएल के सभी लोगों के पास लाए। वे उन सभी चीज़ों को इस्राएल के डेरे में लाए जिन्हें उन्होंने वहाँ प्राप्त किया। इस्राएल के लोग मोआब में स्थित यरदन घाटी में डेरा डाले थे। यह यरीहो के समीप यरदन नदी के पूर्व की ओर था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे बन्दियों, पकड़े गए पशुओं और लूट के माल को लेकर लौटे। वे यर्दन नदी के तट पर यरीहो के सम्मुख, मोआब के मैदान में डाले गए पड़ाव में आए और मूसा, पुरोहित एलआजर और समस्त इस्राएली मंडली के पास गए।
Hindi Bible HHBD
यरीहो के पास की यरदन नदी के तीर पर, मोआब के अराबा में, छावनी के निकट, मूसा और एलीआजर याजक और इस्त्राएलियों की मण्डली के पास आए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर, मोआब के अराबा में, छावनी के निकट, मूसा और एलीआज़ार याजक और इस्राएलियों की मण्डली के पास आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह, पुरोहित एलिएज़र तथा इस्राएलियों की सारी सभा के सामने इन बंदियों, पशुओं तथा लूट की सामग्री को प्रस्तुत कर दिया. वे इस अवसर पर मोआब के मैदानों में डेरे डाले हुए थे, जो येरीख़ो के सामने यरदन नदी के तट पर हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर, मोआब के अराबा में, छावनी के निकट, मूसा और एलीआजर याजक और इस्राएलियों की मण्डली के पास आए।