Numbers 31:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab moosa ne logon se kaha, apane men se purooshaen ko yuddh ke liye haathaiyar bandhaao, ki ve midhaaniyon par chaddhke un se yahova ka palatta le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मूसा ने लोगों से बात की। उसने कहा, “अपने कुछ पुरुषों को युद्ध के लिए तैयार करो। यहोवा उन व्यक्तियों का उपयोग मिद्यानियों को दण्ड देने में करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा इस्राएली लोगों से बोले, ‘तुम अपने में से कुछ पुरुषों को युद्ध करने के लिए सशस्‍त्र करो, जिससे वे मिद्यानियों से प्रभु का प्रतिशोध लें।
Hindi Bible HHBD
तब मूसा ने लोगों से कहा, अपने में से पुरूषों को युद्ध के लिये हथियार बन्धाओ, कि वे मिद्यानियों पर चढ़के उन से यहोवा का पलटा ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मूसा ने लोगों से कहा, “अपने में से पुरुषों को युद्ध के लिये हथियार धारण कराओ कि वे मिद्यानियों पर चढ़के उनसे यहोवा का बदला लें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह ने लोगों को आज्ञा दी, “अपने बीच लोगों को युद्ध के लिए तैयार करो, कि वे मिदियान पर आक्रमण कर मिदियान पर याहवेह का बदला पूरा करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मूसा ने लोगों से कहा, “अपने में से पुरुषों को युद्ध के लिये हथियार धारण कराओ कि वे मिद्यानियों पर चढ़कर उनसे यहोवा का पलटा लें।