Numbers 31:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir israaeliyon ke adho men se, kya manushy, kya gaya-baail, kya gadahe, kya bhed-bakaariya, kya kisee prakar ka pashu ho, pachas ke peechhe aek lekar yahova ke nivas kee rakhvalee karanevale leviyon ko de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और तब बाकी के लोगों के आधे में से हर एक पचास चीज़ों में से एक चीज़ लो। इसमें व्यक्ति, मवेशी, गधा, भेड़ या कोई अन्य जानवर शामिल हैं। यह हिस्सा लेविवंशी को दो। क्यों क्योंकि लेवीवंशी यहोवा के पवित्र तम्बू की देखभाल करते हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू इस्राएली लोगों के आधे भाग में से प्रति पचास कैदियों, बैलों, गधों और भेड़ों, अर्थात् सब पशुओं में से एक-एक लेना और उन्‍हें लेवियों को दे देना, जो मुझ-प्रभु के निवास-स्‍थान का उत्तरदायित्‍व संभाले हुए हैं।’
Hindi Bible HHBD
फिर इस्त्राएलियों के आधे में से, क्या मनुष्य, क्या गाय- बैल, क्या गदहे, क्या भेड़- बकरियां, क्या किसी प्रकार का पशु हो, पचास के पीछे एक लेकर यहोवा के निवास की रखवाली करनेवाले लेवियों को दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर इस्राएलियों के आधे में से, क्या मनुष्य, क्या गाय–बैल, क्या गदहे, क्या भेड़–बकरियाँ, क्या किसी प्रकार का पशु हो, पचास पीछे एक लेकर यहोवा के निवास की रखवाली करनेवाले लेवियों को दे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएलियों के आधे भाग के दसवें अंश से हर एक पचास व्यक्तियों, पशुओं, गधों, भेड़ों, सभी पशुओं में से एक-एक लेकर उन लेवियों को सौंप देना, जो याहवेह के साक्षी तंबू के अधिकारी हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर इस्राएलियों के आधे में से, क्या मनुष्य, क्या गाय-बैल, क्या गदहे, क्या भेड़-बकरियाँ, क्या किसी प्रकार का पशु हो, पचास के पीछे एक लेकर यहोवा के निवास की रखवाली करनेवाले लेवियों को दे।”