Numbers 31:50 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye payajeb, kade, mundariya, baliya, bajooband, sone ke jo gahane, jis ne paya haai, unako ham yahova ke samhane apane praanon ke nimitt praayashchaitt karane ko yahova kee bhentt karake le aae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए हम लोग हर एक सैनिक से यहोवा की भेंट ला रहे हैं। हम लोग सोने की चीज़ें बाजूबन्द, शुजबन्द, अंगूठी, कान की बालियाँ और हार ला रहे हैं। यहोवा को ये भेंटें हमारे पापों के भुगतान के लिए हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो सोने के आभूषण हमें प्राप्त हुए हैं, बाजूबन्द, कड़े, अंगूठियाँ, बालियाँ और हार, उन्हें हम प्रभु के सम्मुख अपने प्रायश्चित्त हेतु प्रभु-अर्पित चढ़ावे में चढ़ाने के लिए लाए हैं।’
Hindi Bible HHBD
इसलिये पायजेब, कड़े, मुंदरियां, बालियां, बाजूबन्द, सोने के जो गहने, जिस ने पाया है, उनको हम यहोवा के साम्हने अपने प्राणों के निमित्त प्रायश्चित्त करने को यहोवा की भेंट करके ले आए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये पायजेब, कड़े, मुंदरियाँ, बालियाँ, बाजूबन्द, सोने के जो गहने, जिसने पाया है, उनको हम यहोवा के सामने अपने प्राणों के निमित्त प्रायश्चित्त करने को यहोवा की भेंट करके ले आए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये हममें से हर एक व्यक्ति याहवेह को भेंट करने के लिए सोने के गहने-बाजूबंद, कंगन, अंगूठियां, कर्णफूल, गले के हार लेकर आया है, जैसा जैसा जिसे प्राप्त हुआ है कि हम याहवेह के सामने अपने लिए प्रायश्चित कर सकें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए पायजेब, कड़े, मुंदरियाँ, बालियाँ, बाजूबन्द, सोने के जो गहने, जिसने पाया है, उनको हम यहोवा के सामने अपने प्राणों के निमित्त प्रायश्चित करने को यहोवा की भेंट करके ले आए हैं।”