Numbers 32:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur suno, tum log un papiyon ke bachche hokar isee liye apane bapa-dadon ke sthan par prakatt huae ho, ki israael ke virooddh yahova se bhdke huae kop ko aur bhdkao!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और अब तुम लोग वही कर रहे हो जो तुम्हारे पूर्वजों ने किया। अरे पापियो! क्या तुम चाहते हो कि यहोवा इस्राएल के लोगों के विरुद्ध और अधिक क्रोधित हो
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब तुम, जो पापियों की सन्‍तान हो, इस्राएल के प्रति प्रभु का क्रोध और अधिक भड़काने के लिए अपने बाप-दादा के स्‍थान पर उठ खड़े हुए हो।
Hindi Bible HHBD
और सुनो, तुम लोग उन पापियों के बच्चे होकर इसी लिये अपने बाप- दादों के स्थान पर प्रकट हुए हो, कि इस्त्राएल के विरूद्ध यहोवा से भड़के हुए कोप को और भड़काओ!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सुनो, तुम लोग उन पापियों के बच्‍चे होकर इसी लिये अपने बाप–दादों के स्थान पर प्रकट हुए हो, कि इस्राएल के विरुद्ध यहोवा के भड़के हुए कोप को और भी भड़काओ!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“अब देख लो, तुम लोग पापियों की संतान होकर अपने-अपने पूर्वजों के समान व्यवहार कर रहे हो, कि याहवेह के भड़के हुए क्रोध को इस्राएल के विरुद्ध और अधिक भड़का सको.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सुनो, तुम लोग उन पापियों के बच्चे होकर इसलिए अपने बापदादों के स्थान पर प्रगट हुए हो, कि इस्राएल के विरुद्ध यहोवा के भड़के हुए कोप को और भी भड़काओ!