Numbers 32:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu ap israaeliyon ke age age haathaiyar band tab tak chalenge, jab tak unako unake sthan men n pahuncha de parantu hamare balabachche is desh ke nivaasiyon ke dr se gaddhvale nagaron men rahenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब हमारे बच्चे उन अन्य लोगों से सुरक्षित रहेंगे जो इस प्रदेश में रहते हैं। किन्तु हम लोग प्रसन्नता से आगे बढ़कर इस्राएल के लोगों की सहायता करेंगे। हम लोग उन्हें उनके प्रदेश में ले जाएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु जब तक हम अपने इस्राएली भाई-बन्धुओं को उनके स्थान पर नहीं ले जाएंगे, तब तक हम स्वयं शस्त्र उठाकर उनके आगे-आगे उनका नेतृत्व करेंगे। इस देश के निवासियों के कारण हमारे बच्चे किलाबन्द नगरों में रहेंगे।
Hindi Bible HHBD
परन्तु आप इस्त्राएलियों के आगे आगे हथियार बन्द तब तक चलेंगे, जब तक उनको उनके स्थान में न पहुंचा दे; परन्तु हमारे बालबच्चे इस देश के निवासियों के डर से गढ़वाले नगरों में रहेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु स्वयं इस्राएलियों के आगे आगे हथियार–बन्द तब तक चलेंगे, जब तक उनको उनके स्थान में न पहुँचा दें; परन्तु हमारे बाल–बच्चे इस देश के निवासियों के डर से गढ़वाले नगरों में रहेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु स्वयं हम इस्राएलियों के आगे-आगे युद्ध के लिए शस्त्रों से तैयार हो जाया करेंगे, जब तक हम उन्हें उस देश में न पहुंचा दें, जबकि हमारी संतान इस देश के वासियों के कारण गढ़ नगरों में निवास कर रही होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु आप इस्राएलियों के आगे-आगे हथियार-बन्द तब तक चलेंगे, जब तक उनको उनके स्थान में न पहुँचा दें; परन्तु हमारे बाल-बच्चे इस देश के निवासियों के डर से गढ़वाले नगरों में रहेंगे।