Numbers 33:54 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tum us desh ko chitthee dalakar apane kulon ke anusar bantt lena arthata jo kul adhaikavale haain unhen adhaik, aur jo thodevale haain unako thoda bhag dena jis kul kee chitthee jis sthan ke liye nikale vahee usaka bhag tthare apane pitaron ke gotraen ke anusar apana apana bhag lena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारा हर एक परिवार भूमि का हिस्सा पाएगा। तुम इस बात के लिए गोट डालोगे कि देश का कौन सा हिस्सा किस परिवार को मिलता है। बड़े परिवार भूमि का बड़ा हिस्सा पाएंगे। छोटे परिवार देश का छोटा भाग पाएंगे। भूमि उन लोगों को दी जाएगी जिनके नाम गोट निश्चित करेगी। हर एक परिवार समूह अपनी भूमि पाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम चिट्ठी डालकर उस देश को अपने-अपने गोत्रों में पैतृक अधिकार के लिए बांट लेना। तुम बड़े कुल को बड़ा पैतृक भूमि-भाग, और छोटे कुल को छोटा पैतृक भूमि-भाग देना। जिस स्‍थान के लिए जिस व्यक्‍ति के नाम की चिट्ठी निकलेगी, वह स्‍थान उसका होगा। तुम अपने-अपने पैतृक कुल के अनुसार भूमि पर पैतृक अधिकार करोगे।
Hindi Bible HHBD
और तुम उस देश को चिट्ठी डालकर अपने कुलों के अनुसार बांट लेना; अर्थात् जो कुल अधिकवाले हैं उन्हें अधिक, और जो थोड़ेवाले हैं उनको थोड़ा भाग देना; जिस कुल की चिट्ठी जिस स्थान के लिये निकले वही उसका भाग ठहरे; अपने पितरों के गोत्रों के अनुसार अपना अपना भाग लेना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तुम उस देश को चिट्ठी डालकर अपने कुलों के अनुसार बाँट लेना; अर्थात् जो कुल अधिकवाले हैं उन्हें अधिक, और जो थोड़ेवाले हैं उनको थोड़ा भाग देना; जिस कुल की चिट्ठी जिस स्थान के लिये निकले वही उसका भाग ठहरे; अपने पितरों के गोत्रों के अनुसार अपना अपना भाग लेना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम अपने-अपने परिवारों के अनुसार पासा फेंक देश को बांट लेना. बड़े गोत्र को भूमि का बड़ा भाग तथा छोटे को भूमि का छोटा भाग. पासा, जो भी दिखाए वही उसका अंश होगा. तुम्हारा उत्तराधिकार तुम्हारे पितरों के कुलों के अनुसार ही होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम उस देश को चिट्ठी डालकर अपने कुलों के अनुसार बाँट लेना; अर्थात् जो कुल अधिकवाले हैं उन्हें अधिक, और जो थोड़ेवाले हैं उनको थोड़ा भाग देना; जिस कुल की चिट्ठी जिस स्थान के लिये निकले वही उसका भाग ठहरे; अपने पितरों के गोत्रों के अनुसार अपना-अपना भाग लेना।