Numbers 33:55 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yadi tum us desh ke nivaasiyon ko apane age se n nikaloge, to un men se jinako tum us men rahane doge ve mano tumharee ankhon men kantte aur tumhare panjaron men keelen ttharenge, aur ve us desh men jahan tum basoge tumhen sankatt men dalenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम लोगों को उन अन्य लोगों से देश खाली करा लेना चाहिए। यदि तुम उन लोगों को अपने देश में ठहरने दोगे तो वे तुम्हारे लिए बहुत परेशानियाँ उत्पन्न करेंगे। वे तुम्हारी आँखों में काँटे या तुम्हारी बगल के कील की तरह होंगे। वे उस देश पर बहुत विपत्तियाँ लाएंगे जहाँ तुम रहोगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर यदि तुम उस देश के निवासियों को अपने सम्‍मुख से नहीं निकालोगे, तो वे तुम्‍हारी आंखों में किरकिरी के सदृश और पसलियों में कांटे के समान चुभेंगे। जहाँ तुम निवास करोगे, वहां वे तुम्‍हें तंग करेंगे।
Hindi Bible HHBD
परन्तु यदि तुम उस देश के निवासियों को अपने आगे से न निकालोगे, तो उन में से जिनको तुम उस में रहने दोगे वे मानो तुम्हारी आंखों में कांटे और तुम्हारे पांजरों में कीलें ठहरेंगे, और वे उस देश में जहां तुम बसोगे तुम्हें संकट में डालेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि तुम उस देश के निवासियों को अपने आगे से न निकालोगे, तो उनमें से जिनको तुम उस में रहने दोगे वे मानो तुम्हारी आँखों में काँटे और तुम्हारे पांजरों में कीलें ठहरेंगे, और वे उस देश में जहाँ तुम बसोगे तुम्हें संकट में डालेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘किंतु यदि तुम उस देश के निवासियों को वहां से न खदेड़ोगे, तब तो वे, जो वहां रह जाएंगे, तुम्हारी आंखों की किरकिरी तथा तुम्हारे पंजरों में कीलों के समान साबित हो जाएंगे. तब उस देश में, जहां तुम बस जाओगे, वे ही तुम्हारे संकट का कारण साबित होंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि तुम उस देश के निवासियों को अपने आगे से न निकालोगे, तो उनमें से जिनको तुम उसमें रहने दोगे, वे मानो तुम्हारी आँखों में काँटे और तुम्हारे पांजरों में कीलें ठहरेंगे, और वे उस देश में जहाँ तुम बसोगे, तुम्हें संकट में डालेंगे।