Numbers 35:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve nagar tumhare nimitt palatta lenevale se sharan lene ke kam aaenge, ki jab tak koonee nyay ke liye mandlee ke samhane khda n ho tab tak vah n mar dala jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह उस किसी भी व्यक्ति से सुरक्षित रहेगा जो मृतक व्यक्ति के परिवार का हो और उसे पकड़ना चाहता हो। वह तब तक सुरक्षित रहेगा जब तक न्यायालय में उनके बारे में निर्णय नहीं हो जाता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये नगर प्रतिशोधी से बचने के लिए तुम्‍हारे शरण-स्‍थल होंगे कि जब तक हत्‍यारा न्‍याय के लिए इस्राएली मंडली के सम्‍मुख खड़ा नहीं होता तब तक उसका वध नहीं होगा।
Hindi Bible HHBD
वे नगर तुम्हारे निमित्त पलटा लेनेवाले से शरण लेने के काम आएंगे, कि जब तक खूनी न्याय के लिये मण्डली के साम्हने खड़ा न हो तब तक वह न मार डाला जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे नगर तुम्हारे निमित्त पलटा लेनेवाले से शरण लेने के काम आएँगे, कि जब तक खूनी न्याय के लिये मण्डली के सामने खड़ा न हो तब तक वह न मार डाला जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये नगर तुम्हारे लिए पलटा लेनेवाले से सुरक्षा के शरण होंगे, कि सभा के सामने बिना न्याय का कार्य पूरा हुए उस हत्यारे को प्राण-दंड न दे दिया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे नगर तुम्हारे निमित्त पलटा लेनेवाले से शरण लेने के काम आएँगे, कि जब तक खूनी न्याय के लिये मण्डली के सामने खड़ा न हो तब तक वह न मार डाला जाए।