Numbers 35:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
israaeliyon ko agyaa de, ki tum apane apane nij bhag kee boomi men se leviyon ko rahane ke liye nagar dena aur nagaron ke charon or kee charaiyan bhee unako dena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इस्राएल के लोगों से कहो कि उन्हें अपने हिस्से के देश में से कुछ नगर लेवीवंशियों को देना चाहिए। इस्राएल के लोगों को नगर और उसके चारों ओर की चरागाहें लेविवंशियों को देनी चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू इस्राएली समाज को आदेश दे कि वे अपनी पैतृक अधिकार की भूमि में से लेवियों को निवास के लिए नगर प्रदान करें। तुम लेवियों को उन नगरों के आस-पास चरागाह की भूमि भी देना।
Hindi Bible HHBD
इस्त्राएलियों को आज्ञा दे, कि तुम अपने अपने निज भाग की भूमि में से लेवियों को रहने के लिये नगर देना; और नगरों के चारों ओर की चराइयां भी उनको देना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएलियों को आज्ञा दे, कि तुम अपने अपने निज भाग की भूमि में से लेवियों को रहने के लिये नगर देना; और नगरों के चारों ओर की चराइयाँ भी उनको देना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएलियों को यह आदेश दे देना कि वे अपनी मीरास में से अपने निज भाग की भूमि में से लेवियों को दे दें, कि वे उनमें रह सकें. तुम लेवियों को नगरों के आस-पास चराइयां भी दे दोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएलियों को आज्ञा दे, कि तुम अपने-अपने निज भाग की भूमि में से लेवियों को रहने के लिये नगर देना; और नगरों के चारों ओर की चराइयाँ भी उनको देना।