Numbers 35:33 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye jis desh men tum rahoge usako ashuuddh n karana koon se to desh ashuuddh ho jata haai, aur jis desh men jab koon kiya jaae tab keval koonee ke lohoo bahane hee se us desh ka praayaashchaitt ho sakata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अपने देश को निरपराधों के खून से भ्रष्ट मत होने दो। यदि कोई व्यक्ति किसी को मारता है, तो उस अपराध का बदला केवल यही है कि उस व्यक्ति को मार दिया जाए। अन्य कोई ऐसा भुगतान नहीं है जो उस अपराध से उस देश को मुक्त कर सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस देश में तुम रहते हो, उसको दूषित मत करना; क्योंकि हत्या का रक्त देश को दूषित करता है, और देश के लिए किसी भी प्रकार प्रायश्चित्त नहीं किया जा सकता है, केवल उस व्यक्ति के रक्त से जिसने हत्या की है।
Hindi Bible HHBD
इसलिये जिस देश में तुम रहोगे उसको अशुद्ध न करना; खून से तो देश अशुद्ध हो जाता है, और जिस देश में जब खून किया जाए तब केवल खूनी के लोहू बहाने ही से उस देश का प्रायश्चित्त हो सकता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये जिस देश में तुम रहोगे उसको अशुद्ध न करना; खून से तो देश अशुद्ध हो जाता है, और जिस देश में जब खून किया जाए तब केवल खूनी के लहू बहाने ही से उस देश का प्रायश्चित्त हो सकता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘इसलिये तुम उस देश को अपवित्र न करो, जिसमें तुम रह रहे हो; क्योंकि रक्त भूमि को अपवित्र करता है और उस भूमि के लिए कोई भी प्रायश्चित किया जाना संभव नहीं है, जिस पर रक्त बहा दिया गया है, सिवाय उसी के रक्त के, जिसके द्वारा वह रक्त बहाया गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए जिस देश में तुम रहोगे उसको अशुद्ध न करना; खून से तो देश अशुद्ध हो जाता है, और जिस देश में जब खून किया जाए तब केवल खूनी के लहू बहाने ही से उस देश का प्रायश्चित हो सकता है।