Numbers 36:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to yaadi ve israaeliyon ke aur kisee gotra ke purooshaen se byahee jaae, to unaka bhag hamare pitaron ke bhag se choott jaaega, aur jis gotra men se byahee jaaen usee gotra ke bhag men mil jaaega tab hamara bhag ghatt jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह हो सकता है कि किसी दूसरे परिवार समूह का व्यक्ति सलोफाद की किसी पुत्री से विवाह करे। क्या वह भूमि हमारे परिवार से निकल जाएगी क्या उस दूसरे परिवार समूह के व्यक्ति उस भूमि को प्राप्त करेंगे क्या हम लोग वह भूमि खो देंगे जिसे हम लोगों ने गोट डालकर प्राप्त किया था
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु यदि वे इस्राएली कुलों के अन्य पुत्रों से विवाह करेंगी, तो उनकी पैतृक भूमि हमारे कुल की पैतृक भूमि से अलग की जाएगी, और वह उस कुल में सम्मिलित की जाएगी, जिसमें उनका विवाह होगा। इस प्रकार हमारा पैतृक भूमि-भाग कम हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
तो यदि वे इस्त्राएलियों के और किसी गोत्रा के पुरूषों से ब्याही जाएं, तो उनका भाग हमारे पितरों के भाग से छूट जाएगा, और जिस गोत्रा में से ब्याही जाएं उसी गोत्रा के भाग में मिल जाएगा; तब हमारा भाग घट जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर यदि वे इस्राएलियों के और किसी गोत्र के पुरुषों से ब्याही जाएँ, तो उनका भाग हमारे पितरों के भाग से छूट जाएगा, और जिस गोत्र में वे ब्याही जाएँ उसी गोत्र के भाग में मिल जाएगा; तब हमारा भाग घट जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु यदि वे इस्राएलियों में से किसी दूसरे गोत्र के पुत्रों में विवाह करती हैं, उनकी मीरास तो उस गोत्र में मिल जाएगी, जो उनके पतियों के है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर यदि वे इस्राएलियों के और किसी गोत्र के पुरुषों से ब्याही जाएँ, तो उनका भाग हमारे पितरों के भाग से छूट जाएगा, और जिस गोत्र में वे ब्याही जाएँ उसी गोत्र के भाग में मिल जाएगा; तब हमारा भाग घट जाएगा।