Numbers 36:8 — Compare Translations
6 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur israaeliyon ke kisee gotra men kisee kee bettee ho jo bhag panevalee ho, vah apane hee moolapuroosh ke gotra ke kisee puroosh se byahee jaa, isaliye ki israaelee apane apane moolapuroosh ke bhag ke aadhaikaree rahen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और यदि कोई पुत्री पिता की भूमि प्राप्त करती है, तो उसे अपने परिवार समूह में से ही किसी के साथ विवाह करना चाहिए। इस प्रकार, हर एक व्यक्ति वही भूमि अपने पास रखेगा जो उसके पूर्वजों की थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रत्येक कन्या, जो किसी भी इस्राएली कुल में पैतृक भूमि की उत्तराधिकारिणी होगी, वह अपने पिता के कुल के ही गोत्र के पुरुष की पत्नी बनेगी, जिससे प्रत्येक इस्राएली पुरुष अपने पूर्वजों की भूमि का उत्तराधिकारी बना रहे।
Hindi Bible HHBD
और इस्त्राएलियों के किसी गोत्रा में किसी की बेटी हो जो भाग पानेवाली हो, वह अपने ही मूलपुरूष के गोत्रा के किसी पुरूष से ब्याही जाए, इसलिये कि इस्त्राएली अपने अपने मूलपुरूष के भाग के अधिकारी रहें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और इस्राएलियों के किसी गोत्र में किसी की बेटी हो जो भाग पानेवाली हो, वह अपने ही मूलपुरुष के गोत्र के किसी पुरुष से ब्याही जाए, इसलिये कि इस्राएली अपने अपने मूलपुरुष के भाग के अधिकारी रहें।
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इस्राएलियों के किसी गोत्र में किसी की बेटी हो जो भाग पानेवाली हो, वह अपने ही मूलपुरुष के गोत्र के किसी पुरुष से ब्याही जाए, इसलिए कि इस्राएली अपने-अपने मूलपुरुष के भाग के अधिकारी रहें।