Numbers 4:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir ve sone kee vedee par aek neela kapada bichhakar usako sooison kee khalon ke ohar ke bheetar rakhkar dnde par dhar den.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“सुनहरी वेदी पर एक नीला कपड़ा फैलाओ। उसे सुइसों के चमड़े से ढको। तब वेदी को ले जाने के लिए उसमें लगे हुए कड़ो में डंडे डालो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे स्वर्णवेदी पर नीला वस्त्र बिछाएंगे और उसको सूंस के चमड़े के आच्छादन से ढक देंगे। तत्पश्चात् वे उसमें डण्डे लगाएंगे।
Hindi Bible HHBD
फिर वे सोने की वेदी पर एक नीला कपड़ा बिछाकर उसको सूइसों की खालों के ओहार के भीतर रखकर डण्डे पर धर दें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर वे सोने की वेदी पर एक नीला कपड़ा बिछाकर उसको सूइसों की खालों के आवरण से ढाँपें, और उसके डण्डों को लगा दें;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“सोने की वेदी पर वे एक नीले रंग का वस्त्र फैला देंगे इसके बाद वे इसे सूंस की खाल से ढांक कर और फिर डंडों को इसमें पिरो देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर वे सोने की वेदी पर एक नीला कपड़ा बिछाकर उसको सुइसों की खालों के आवरण से ढाँपें, और उसके डंडों को लगा दें;