Numbers 4:32 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur charon or angan ke khmbhe, aur inakee kursiya, koontte, doriya, aur bhanati bhanati ke baratane ka sara samana aur jo jo saman ddhone ke liye unako saupa jaae us men se aek aek vastu ka nam lekar tum gin do.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्हें आँगन के चारों ओर के खम्भों को भी ले चलना चाहिए। उन्हें उन तम्बू की खूंटियों, रस्सियों और वे सभी चीजें जिनका उपयोग आँगन के चारों ओर के खम्भों के लिए होता है, ले चलना चाहिए। नामों की सूची बनाओ और हर एक व्यक्ति को बताओ कि उसे क्या—क्या चीज़े ले जाना है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आंगन के चारों ओर के खम्भों, उनकी आधार-पीठिकाओं, खूंटों और रस्सियों तथा इनसे सम्बन्धित सेवा-कार्य की अन्य वस्तुओं को ढोकर ले जाएंगे। जो वस्तुएँ उन्हें वहन करना है, उनको नाम के साथ निर्धारित करना।
Hindi Bible HHBD
और चारों ओर आंगन के खम्भे, और इनकी कुर्सियां, खूंटे, डोरियां, और भांति भांति के बरतने का सारा सामान; और जो जो सामान ढ़ोने के लिये उनको सौपा जाए उस में से एक एक वस्तु का नाम लेकर तुम गिन दो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और चारों ओर के आँगन के खम्भे, और इनकी कुर्सियाँ, खूँटे, डोरियाँ, और भाँति भाँति के काम का सारा सामान ढोने के लिये उनको सौंपा जाए उसमें से एक एक वस्तु का नाम लेकर तुम गिन दो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आंगन के चारों ओर के खंभे, उनके आधार, उनकी खूंटियां, उनकी डोरियां तथा उनके उपकरण, उनके उपयोग से जुड़ी हर चीज़. तुम हर एक व्यक्ति को उसका नाम लेकर वे वस्तुएं सौंपोगे, जिनका भार वह उठाया करेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और चारों ओर आँगन के खम्भे, और इनकी कुर्सियाँ, खूँटे, डोरियाँ, और भाँति-भाँति के काम का सारा सामान ढोने के लिये उनको सौंपा जाए उसमें से एक-एक वस्तु का नाम लेकर तुम गिन लो # ।