Numbers 5:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yajak use shaap denevalee shapath dharakar kahe, yahova teree jangha sadaae aur tera pett faulaa, aur log tera nam lekar shaap aur dhaikkar diya karen
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए जब तुम इस विशेष जल को पीओगी तो तुम्हें बहुत परेशानी होगी। तुम्हारा पेट फूल जाएगा और तुम कोई बच्चा उत्पन्न नहीं कर सकोगी। यदि तुम गर्भवती हो, तो तुम्हारा बच्चा मर जाएगा। तब तुम्हारे लोग तुम्हे छोड़ देंगे और वे तुम्हारे बारे में बुरी बातें कहेंगे। “तब याजक को स्त्री से यहोवा को विशेष वचन देने के लिए कहना चाहिए। स्त्री को स्वीकार करना चाहिए कि ये बुरी बातें उसे होंगी, यदि वह झूठ बोलेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो (पुरोहित स्त्री को अभिशाप की शपथ दिलाए और वह उससे कहे) प्रभु तुमको तुम्हारे लोगों के मध्य घृणास्पद बनाए। लोग तुम्हारा नाम लेकर शाप दें। प्रभु तुम्हारी जाँघ को सड़ाए, और शरीर को फुलाए।
Hindi Bible HHBD
(और याजक उसे शाप देनेवाली शपथ धराकर कहे,) यहोवा तेरी जांघ सड़ाए और तेरा पेट फुलाए, और लोग तेरा नाम लेकर शाप और धिक्कार दिया करें;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
(और याजक उसे शाप देनेवाली शपथ धराकर कहे,) यहोवा तेरी जाँघ सड़ाए और तेरा पेट फुलाए, और लोग तेरा नाम लेकर शाप और धिक्कार दिया करें;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर पुरोहित उस स्त्री को शाप की शपथ लेने का आदेश देगा, और उससे कहेगा, “याहवेह लोगों के बीच तुम्हें इस झूठी शपथ का शाप बना दें, याहवेह तुम्हारी जांघ को गला दें, तुम्हारा पेट फूल जाए,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
(और याजक उसे श्राप देनेवाली शपथ धराकर कहे,) यहोवा तेरी जाँघ सड़ाए और तेरा पेट फुलाए #, और लोग तेरा नाम लेकर श्राप और धिक्कार दिया करें;