Numbers 5:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab vah apana kiya hua pap man le aur poore mool men panchavan ansh baddhakar apane dosh ke badale men usee ko de, jisake vishay doshaee hua ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए वह व्यक्ति लोगों को अपने किए गए पाप को बताए। तब यह व्यक्ति अपने बुरे किए गए काम का पूरा भुगतान करे। वह भुगतान में पाँचवाँ हिस्सा जोड़े और उसका भुगतान उसे करे जिसका बुरा उसने किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो जो पाप उसने किया है, वह उसको स्वीकार करेगा। वह अपने दोष की क्षतिपूर्ति करेगा, और उसमें पांचवां भाग जोड़कर उस व्यक्ति को देगा, जिसकी उसने क्षति की थी।
Hindi Bible HHBD
तब वह अपना किया हुआ पाप मान ले; और पूरे मूल में पांचवां अंश बढ़ाकर अपने दोष के बदले में उसी को दे, जिसके विषय दोषी हुआ हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह अपना किया हुआ पाप मान ले; और पूरी क्षतिपूर्ति में पाँचवाँ अंश बढ़ाकर अपने दोष के बदले में उसी को दे, जिसके विषय दोषी हुआ हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह अपना पाप स्वीकार करे, अपनी इस भूल की पूरी-पूरी भरपाई करे, तथा इसके अलावा उस राशि में उसका पांचवा अंश भी जोड़े और उस व्यक्ति को सौंप दे, जिसके साथ उसने यह दुर-व्यवहार किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह अपना किया हुआ पाप मान ले; और पूरी क्षतिपूर्ति में पाँचवाँ अंश बढ़ाकर अपने दोष के बदले में उसी को दे, जिसके विषय दोषी हुआ हो।