Numbers 5:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yadi us manushy ka koi kuttumbee n ho jise dosh ka badala bhr diya jaa, to us dosh ka jo badala yahova ko bhr diya jaae vah yajak ka ho, aur vah us praayaashchaittvale meddhe se aadhaik ho jis se usake liye praayaashchaitt kiya jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु जिस व्यक्ति का उसने बुरा किया है, वह मर भी सकता है और सम्भव है उस मृतक का कोई नजदीकी सम्बन्धी न हो जिसे भुगतान किया जाए। उस स्थिति में, बुरा करने वाला व्यक्ति यहोवा को भुगतान करेगा। वह व्यक्ति पूरा भूतगन याजक को करेगा। याजक को क्षमादान रुपी मेढ़े की बली देनी चाहिए। बुरा करने वाले व्यक्ति के पापों को ढकने के लिए इस मेढ़े की बलि दी जानी चाहिए किन्तु याजक बाकी बचे भुगतान को अपने पास रख सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि उस व्यक्‍ति का कोई निकट सम्‍बन्‍धी नहीं है जिसको क्षति-पूर्ति की वस्‍तु दी जाए, तो वह क्षतिपूर्ति प्रायश्‍चित-बलि के मेढ़े के साथ, जिसके द्वारा उसके लिए प्रायश्‍चित किया जाता है, प्रभु को अर्पित की जाएगी और वह पुरोहित को प्राप्‍त होगा।
Hindi Bible HHBD
परन्तु यदि उस मनुष्य का कोई कुटुम्बी न हो जिसे दोष का बदला भर दिया जाए, तो उस दोष का जो बदला यहोवा को भर दिया जाए वह याजक का हो, और वह उस प्रायश्चित्तवाले मेढ़े से अधिक हो जिस से उसके लिये प्रायश्चित्त किया जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि उस मनुष्य का कोई कुटुम्बी न हो जिसे दोष का बदला भर दिया जाए, तो उस दोष का जो बदला यहोवा को भर दिया जाए वह याजक का हो, और वह उस प्रायश्‍चितवाले मेढ़े से अधिक हो जिससे उसके लिये प्रायश्‍चित किया जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु उस स्थिति में, जब उस व्यक्ति का कोई संबंधी नहीं हो, जिसके साथ दुर-व्यवहार हुआ है, तब भरपाई याहवेह को दी जाए जिसे पुरोहित स्वीकार करेगा. यह उस मेढ़े के अतिरिक्त होगी, जो प्रायश्चित के लिए ठहराया जाता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि उस मनुष्य का कोई कुटुम्बी न हो जिसे दोष का बदला भर दिया जाए, तो उस दोष का जो बदला यहोवा को भर दिया जाए वह याजक का हो, और वह उस प्रायश्चितवाले मेढ़े से अधिक हो जिससे उसके लिये प्रायश्चित किया जाए # ।

Recommended Reading