Numbers 6:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah apane nyare rahane ke dinon ko fir yahova ke liye nyare ttharaa, aur aek varsha ka aek bhed ka bachcha doshabaali karake le aae aur jo din is se pahile beet gaae hon ve vyarth gine jaa, kyonaki usake nyare rahane ka chinh ashuuddh ho gaya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसका यह तात्पर्य हुआ कि उस व्यक्ति को फिर अलगाव के दूसरे समय के लिए अपने आपको यहोवा को समर्पित कर देना चाहिए। उस व्यक्ति को एक वर्ष का एक मेढ़ा लाना चाहिए। वह इसे पाप के लिए भेंट के रूप में देगा। उसके अलगाव के सभी दिन भुला दिये जाते हैं। उस व्यक्ति को नये अलगाव के समय का आरम्भ करना होगा। यह अवश्य किया जाना चाहिए क्योंकि उसने अलगाव के प्रथम काल में एक शव का स्पर्श किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और मुझ-प्रभु के हेतु समर्पण-व्रत की अवधि के लिए स्‍वयं को अलग करेगा। वह दोषबलि के लिए एक-वर्षीय मेमना लाएगा। उसके समर्पण-व्रत की अवधि के आरम्‍भिक दिन व्‍यर्थ हो जाएंगे; क्‍योंकि उसका समर्पण-व्रत अशुद्ध हो गया था।
Hindi Bible HHBD
और वह अपने न्यारे रहने के दिनों को फिर यहोवा के लिये न्यारे ठहराए, और एक वर्ष का एक भेड़ का बच्चा दोषबलि करके ले आए; और जो दिन इस से पहिले बीत गए हों वे व्यर्थ गिने जाए, क्योंकि उसके न्यारे रहने का चिन्ह अशुद्ध हो गया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह अपने न्यारे रहने के दिनों को फिर यहोवा के लिये न्यारा ठहराए, और एक वर्ष का एक भेड़ का बच्‍चा दोषबलि करके ले आए; और जो दिन इससे पहले बीत गए हों वे व्यर्थ गिने जाएँ, क्योंकि उसके न्यारे रहने का चिह्न अशुद्ध हो गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तथा वह याहवेह के सामने नाज़री होने की अवधि को भेंट करेगा. फिर वह एक वर्ष का मेमना दोष बलि के रूप में भेंट करेगा. उसके संकल्प की पूरी अवधि उसके अशुद्ध हो जाने के कारण मान्य नहीं होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह अपने अलग रहने के दिनों को फिर यहोवा के लिये अलग ठहराए, और एक वर्ष का एक भेड़ का बच्चा दोषबलि करके ले आए; और जो दिन इससे पहले बीत गए हों वे व्यर्थ गिने जाएँ, क्योंकि उसके अलग रहने का चिन्ह अशुद्ध हो गया।