Numbers 6:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur akhmeeree rottyaien kee aek ttokaree, arthata tel se sane huae maaide ke faulake, aur tel se chupadee hui akhmeeree papaadiya, aur un baliyon ke annabali aur argha ye sab chaddhave sameep le jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अखमीरी रोटियों की एक टोकरी, (तेल से मिश्रित अच्छे आटे के फुलके इन “फुलकों” पर तेल लगाना चाहिए।) अन्य भेंट तथा पेय भेंट जो इन भेंटों का एक भाग है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
टोकरी-भर बेखमीर रोटियाँ, तेल सम्मिश्रित मैदे की चपातियाँ, तेल से चुपड़ी हुई पूड़ियाँ, अन्न-बलि तथा पेय-बलि।
Hindi Bible HHBD
और अखमीरी रोटियों की एक टोकरी, अर्थात् तेल से सने हुए मैदे के फुलके, और तेल से चुपड़ी हुई अखमीरी पपड़ियां, और उन बलियों के अन्नबलि और अर्घ; ये सब चढ़ावे समीप ले जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और अखमीरी रोटियों की एक टोकरी, अर्थात् तेल से सने हुए मैदे के फुलके, और तेल से चुपड़ी हुई अखमीरी पपड़ियाँ, और उन बलियों के अन्नबलि और अर्घ; ये सब चढ़ावे समीप ले जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनके अलावा मैदे की तेल मिली हुई अखमीरी रोटी एक टोकरी, तथा अखमीरी पपड़ियां, जिन पर तेल चुपड़ दिया गया हो. इनके साथ अन्नबलि तथा अर्घ भी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अख़मीरी रोटियों की एक टोकरी, अर्थात् तेल से सने हुए मैदे के फुलके, और तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी पपड़ियाँ, और उन बलियों के अन्नबलि और अर्घ; ये सब चढ़ावे समीप ले जाए।