Numbers 6:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab najaeer apane nyare rahane ke chinhavale sir ko milapavale tamboo ke dar par mundakar apane balon ko us ag par dal de jo melabali ke neeche hogee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नाजीर को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर जाना चाहिए। वहाँ उसे अपने बाल कटवाने चाहिए जिन्हें उसने यहोवा के लिए बढ़ाया था। उन बालों को मेलबलि के रूप में दी गई बलि के नीचे जल रही आग में डाला जाना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
समर्पण-व्रतधारी व्यक्‍ति मिलन-शिविर के द्वार पर अपना समर्पित सिर मुड़वाएगा। तत्‍पश्‍चात् वह अपने समर्पित सिर के केश उठाएगा और उनको सहभागिता-बलि के नीचे की अग्‍नि में डाल देगा।
Hindi Bible HHBD
तब नाज़ीर अपने न्यारे रहने के चिन्हवाले सिर को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर मुण्डाकर अपने बालों को उस आग पर डाल दे जो मेलबलि के नीचे होगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब नाज़ीर अपने न्यारे रहने के चिह्नवाले सिर को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर मुण्डाकर अपने बालों को उस आग पर डाल दे जो मेलबलि के नीचे होगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘इसके बाद वह नाज़ीर अपने सिर के बाल मिलनवाले तंबू के प्रवेश द्वार पर जाकर मुंडवाएगा, तथा अपने भेंट किए हुए बालों को उस आग में डाल देगा, जो मेल बलियों के बलि पशु के नीचे जलती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब नाज़ीर अपने अलग रहने के चिन्हवाले सिर को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर मुँड़ाकर # अपने बालों को उस आग पर डाल दे जो मेलबलि के नीचे होगी।