Numbers 6:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir jab najaeer apane nyare rahane ke chinhavale sir ko munda chuke tab yajak meddhe ko pakaya hua kandha, aur ttokaree men se aek akhmeeree rottee, aur aek akhmeeree papadee lekar najaeer ke hathon par dhar de,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जब नाज़ीर अपने बालों को काट चुकेगा तो याजक उसे नर मेढ़े का एक पका हुआ कंधा और टोकरी से एक बड़ा और एक छोटा ‘फुलका’ देगा। ये दोनों अखमीरी फुलके होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
समर्पण-व्रतधारी व्यक्ति के सिर के समर्पित केश मुड़ाने के पश्चात् पुरोहित मेढ़े का उबला हुआ कंधा, टोकरी की एक बेखमीर रोटी और बेखमीर पूड़ी लेगा और उनको उसके हाथ पर रखेगा।
Hindi Bible HHBD
फिर जब नाज़ीर अपने न्यारे रहने के चिन्हवाले सिर को मुण्डा चुके तब याजक मेढ़े को पकाया हुआ कन्धा, और टोकरी में से एक अखमीरी रोटी, और एक अखमीरी पपड़ी लेकर नाज़ीर के हाथों पर धर दे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर जब नाज़ीर अपने न्यारे रहने के चिह्नवाले सिर को मुण्डा चुके तब याजक मेढ़े का पकाया हुआ कन्धा, और टोकरी में से एक अखमीरी रोटी, और एक अखमीरी पपड़ी लेकर नाज़ीर के हाथों पर धर दे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘जब वह नाज़ीर अपना सिर मुंडवा चुके, तब पुरोहित उसके हाथों में उस मेढ़े के कंधे, जो इस समय उबाले जा चुके होंगे, टोकरी से एक अखमीरी रोटी तथा एक अखमीरी पपड़ी रख देगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर जब नाज़ीर अपने अलग रहने के चिन्हवाले सिर को मुँड़ा चुके तब याजक मेढ़े का पकाया हुआ कंधा, और टोकरी में से एक अख़मीरी रोटी, और एक अख़मीरी पपड़ी लेकर नाज़ीर के हाथों पर धर दे,