Numbers 7:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve yahova ke samhane bhentt le aa, aur unakee bhentt chh: chhai hui gaadiyan aur barah baail the, arthata do do pradhaan kee or se aek aek gadee, aur aek aek pradhaan kee or se aek aek baaila inhen ve nivas ke samhane yahova ke sameep le gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये नेता यहोवा के लिये भेंटें लाए। वे चारों ओर से ढकी छः गाड़ियाँ और बारह गायें लाए। (हर एक नेता द्वारा एक गाय दी गई थी। हर नेता ने दूसरे नेता से चारों ओर से ढकी गाड़ी को देने में साझा किया।) नेताओं ने पवित्र तम्बू पर यहोवा को ये चीज़े दीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे प्रभु के सम्मुख अपना चढ़ावा लाए: छतवाली छह गाड़ियाँ और बारह बैल। दो नेताओं की ओर से एक बैल। उन्होंने उनको निवास-स्थान के सम्मुख चढ़ाया।
Hindi Bible HHBD
वे यहोवा के साम्हने भेंट ले आए, और उनकी भेंट छ: छाई हुई गाड़ियां और बारह बैल थे, अर्थात् दो दो प्रधान की ओर से एक एक गाड़ी, और एक एक प्रधान की ओर से एक एक बैल; इन्हें वे निवास के साम्हने यहोवा के समीप ले गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे यहोवा के सामने भेंट ले आए, और उनकी भेंट छ: छाई हुई गाड़ियाँ और बारह बैल थे, अर्थात् दो दो प्रधान की ओर से एक एक गाड़ी, और एक एक प्रधान की ओर से एक एक बैल; इन्हें वे निवास के सामने यहोवा के समीप ले गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उन्होंने याहवेह के सामने अपनी भेंटें प्रस्तुत की, तब वे ये चारों ओर से बंद छः गाड़ियां, बारह बैल, दो नेताओं के बीच एक गाड़ी तथा प्रधान के लिए एक बैल. ये सभी उन्होंने पवित्र स्थान के सामने भेंट कर दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे यहोवा के सामने भेंट ले आए, और उनकी भेंट छः भरी हुई गाड़ियाँ # और बारह बैल थे, अर्थात् दो-दो प्रधान की ओर से एक-एक गाड़ी, और एक-एक प्रधान की ओर से एक-एक बैल; इन्हें वे निवास के सामने यहोवा के समीप ले गए।