Numbers 8:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur leveey apane apane hath un bachhdon ke siron par rakhen tab too leaviyon ke liye praayaashchaitt karane ko aek bachhda papabaali aur doosara homabaali karake yahova ke liye chaddhana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“लेवीवंश के लोगों से कहो कि वे अपना हाथ बैलों के सिर पर रखें। एक बैल यहोवा को पापबलि के रूप में होगा। दूसरा बैल यहोवा को होमबलि के रूप में काम आएगा। ये भेंटे लेवीवंश के लोगों को शुद्ध करेंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लेवीय पुरुष अपने हाथ बछड़ों के सिरों पर रखेंगे। तू लेवियों के प्रायश्‍चित के हेतु एक बछड़ा पाप-बलि में तथा दूसरा बछड़ा अग्‍नि-बलि में प्रभु को अर्पित करना।
Hindi Bible HHBD
और लेवीय अपने अपने हाथ उन बछड़ों के सिरों पर रखें; तब तू लेवियों के लिये प्रायश्चित्त करने को एक बछड़ा पापबलि और दूसरा होमबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब लेवीय अपने अपने हाथ उन बछड़ों के सिरों पर रखें; और तू लेवियों के लिये प्रायश्‍चित करने को एक बछड़ा पापबलि और दूसरा होमबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“फिर लेवी अपने हाथ उन बछड़ों पर रखेंगे और एक को याहवेह के लिए पापबलि तथा अन्य को होमबलि के रूप में भेंट कर देंगे ताकि इससे यह लेवियों के लिए प्रायश्चित बलि होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब लेवीय अपने-अपने हाथ उन बछड़ों के सिरों पर रखें; तब तू लेवियों के लिये प्रायश्चित करने को एक बछड़ा पापबलि और दूसरा होमबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाना।