Numbers 8:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki ve israaeliyon me se mujhe pooree reeti se arpan kiae huae haain maai ne unako sab israaeliyon men se aek aek sree ke paahilautte kee santee apana kar liya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये लेवीवंशी इस्राएल के वे लोग हैं जो मुझको दिये गए हैं। मैंने उन्हें अपने लोगों के रूप में स्वीकार किया है। बीते समय में हर एक इस्राएल के परिवार में पहलौठा पुत्र मुझे दिया जाता था किन्तु मैंने लेवीवंशी के लोगों को इस्रएल के अन्य परिवारों के पहलौठे पुत्रों के स्थान पर स्वीकार किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे इस्राएली समाज के मध्य से मुझे पुन: दे दिए गए हैं। इस्राएल के सब पहिलौठे ज्येष्ठ पुत्रों के स्थान पर उनको मैंने अपने लिए स्वीकार किया है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि वे इस्त्राएलियों मे से मुझे पूरी रीति से अर्पण किए हुए हैं; मै ने उनको सब इस्त्राएलियों में से एक एक स्त्री के पहिलौठे की सन्ती अपना कर लिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि वे इस्राएलियों में से मुझे पूरी रीति से अर्पण किए हुए हैं; मैं ने उनको सब इस्राएलियों में से एक एक स्त्री के पहिलौठे के बदले अपना कर लिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि वे इस्राएल के घराने में से पूरी तरह मुझे दे दिए गए हैं. मैंने ही उन्हें इस्राएल के घराने में से हर एक स्त्री के गर्भ के पहलौंठों के स्थान पर अपने लिए ले लिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि वे इस्राएलियों में से मुझे पूरी रीति से अर्पण किए हुए हैं; मैंने उनको सब इस्राएलियों में से एक-एक स्त्री के पहलौठे के बदले अपना कर लिया है।