Numbers 8:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu ve apane bhai bandhauon ke sath milapavale tamboo ke pas raksha ka kam kiya kare, aur kisee prakar kee sevakai n karen. leviyon ko jo jo kam saunpe jaaen unake vishay too un se aeesa hee karana..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पचास वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग मिलापावाले तम्बू में अपने भाईयों को उनके काम में सहायता दे सकते हैं। किन्तु वे लोग स्वयं काम नहीं करेंगे। उन्हें सेवा—निवृत्त होने की स्वीकृति दी जाएगी। इसलिए उस समय लेवीवंश के लोगों से यह कहना याद रखो जब तुम उन्हें उनका सेवा—कार्य सौंपो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यद्यपि वे मिलन-शिविर में अपने भाइयों के दायित्‍व-पालन में सहायता कर सकते हैं, किन्‍तु वे स्‍वयं कोई सेवा-कार्य नहीं करेंगे। तू लेवियों को इस नियम के अनुसार उत्तरदायित्‍व सौंपना।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु वे अपने भाई बन्धुओं के साथ मिलापवाले तम्बू के पास रक्षा का काम किया करें, और किसी प्रकार की सेवकाई न करें। लेवियों को जो जो काम सौंपे जाएं उनके विषय तू उन से ऐसा ही करना।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु वे अपने भाई बन्धुओं के साथ मिलापवाले तम्बू के पास रक्षा का काम किया करें, और किसी प्रकार का सेवा–कार्य न करें। लेवियों को जो जो काम सौंपे जाएँ उनके विषय तू उनसे ऐसा ही करना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हां, तब मिलनवाले तंबू में अपने भाइयों की सहायता अवश्य कर सकते हैं ताकि सेवा बिना किसी रुकावट के चलती रहे, किंतु वे स्वयं कोई कार्य नहीं करेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु वे अपने भाई-बन्धुओं के साथ मिलापवाले तम्बू के पास रक्षा का काम किया करें, और किसी प्रकार की सेवकाई न करें। लेवियों को जो-जो काम सौंपे जाएँ उनके विषय तू उनसे ऐसा ही करना।”