Numbers 8:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
nidan haroon ne vaaisa hee kiya, arthata jo agyaa yahova ne moosa ko dee thee usee ke anusar us ne deepakon ko bara, ki ve deevatt ke samhane ujiyala de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हारून ने यह किया। हारून ने दीपकों को उचित स्थान पर रखा और उनका रुख ऐसा कर दिया कि उससे दीपाधार के सामने का क्षेत्र प्रकाशित हो सके। उसने मूसा को दिये गए यहोवा के आदेश का पालन किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हारून ने ऐसा ही किया। जैसी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार हारून ने दीपाधार के सामने की ओर प्रकाश देने के लिए दीपक जलाए।
Hindi Bible HHBD
निदान हारून ने वैसा ही किया, अर्थात् जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उसी के अनुसार उस ने दीपकों को बारा, कि वे दीवट के साम्हने उजियाला दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये हारून ने वैसा ही किया, अर्थात् जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उसी के अनुसार उसने दीपकों को जलाया कि वे दीवट के सामने उजियाला दें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहरोन ने यही किया. उसने दीपों को दीपदान के सामने की ओर रखा, जैसा याहवेह ने मोशेह द्वारा आज्ञा दी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए हारून ने वैसा ही किया, अर्थात् जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उसी के अनुसार उसने दीपकों को जलाया कि वे दीवट के सामने उजियाला दें।