Numbers 9:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us men se kuchh bhee bihan tak n rakh chhode, aur n usakee koi haddee tode ve us pabrba ko fasah kee saree vidhaiyon ke anusar manen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अगली सुबह तक के लिए तुम्हें उसमें से कोई भी भोजन नहीं छोड़ना चाहिए। तुम्हें मेमने की किसी हड्डी को भी नहीं तोड़ना चाहिए। उस व्यक्ति को फसह पर्व के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे उसमें से कुछ भी सबेरे तक नहीं छोड़ेंगे, और न बलि-पशु की कोई हड्डी तोड़ेंगे। वे पास्‍का की समस्‍त संविधि के अनुसार उसको मनाएँगे।
Hindi Bible HHBD
और उस में से कुछ भी बिहान तक न रख छोड़े, और न उसकी कोई हड्डी तोड़े; वे उस पर्ब्ब को फसह की सारी विधियों के अनुसार मानें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसमें से कुछ भी सबेरे तक न रख छोड़ें, और न उसकी कोई हड्डी तोड़ें; वे उस पर्व को फसह की सारी विधियों के अनुसार मनाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे कोई भी अंश सुबह के समय तक बचा न रहने देंगे, और न ही पशु की कोई हड्डी तोड़ी जाए. वे फ़सह उत्सव की सभी विधियों का पालन करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसमें से कुछ भी सवेरे तक न रख छोड़े, और न उसकी कोई हड्डी तोड़े; वे फसह के पर्व को सारी विधियों के अनुसार मनाएँ # ।