Numbers 9:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab jab badal bahut din nivas par chhaya rahata tab israaelee yahova kee agyaa manate, aur prasthan naheen karate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कभी—कभी बादल तम्बू के ऊपर लम्बे समय तक ठहरता था। इस्राएली यहोवा का आदेश मानते थे और यात्रा नहीं करते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि मेघ निवास-स्‍थान के ऊपर अनेक दिन तक ठहरा रहता था, तो इस्राएली प्रभु के आदेश का पालन करते और प्रस्‍थान नहीं करते थे।
Hindi Bible HHBD
और जब जब बादल बहुत दिन निवास पर छाया रहता तब इस्त्राएली यहोवा की आज्ञा मानते, और प्रस्थान नहीं करते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब बादल बहुत दिन निवास पर छाया रहता तब भी इस्राएली यहोवा की आज्ञा मानते, और प्रस्थान नहीं करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहां तक कि जब यह बादल बहुत समय के लिए साक्षी तंबू पर ठहरा रहता था, वे वहीं डेरा डाले रहते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब बादल बहुत दिन निवास पर छाया रहता, तब भी इस्राएली यहोवा की आज्ञा मानते, और प्रस्थान नहीं करते थे।