Numbers 9:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur kabhee kabhee vah badal thode hee din tak nivas par rahata, aur tab bhee ve yahova kee agyaa se dere dale pade rahate the aur fir yahova kee agyaa hee se prasthan karate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कभी—कभी बादल तम्बू के ऊपर कुछ ही दिनों के लिए रहता था और लोग यहोवा के आदेश का पालन करते थे। वे बादल का अनु शरण तब करते जब वह चलता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कभी मेघ कुछ दिन तक निवास-स्थान के ऊपर ठहरता था। तब वे प्रभु के आदेश के अनुसार पड़ाव डालते, और प्रभु के आदेश के अनुसार ही प्रस्थान करते।
Hindi Bible HHBD
और कभी कभी वह बादल थोड़े ही दिन तक निवास पर रहता, और तब भी वे यहोवा की आज्ञा से डेरे डाले पड़े रहते थे और फिर यहोवा की आज्ञा ही से प्रस्थान करते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कभी–कभी वह बादल थोड़े ही दिन तक निवास पर रहता, और तब भी वे यहोवा की आज्ञा से डेरे डाले पड़े रहते थे; और फिर यहोवा की आज्ञा ही से वह प्रस्थान करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि वह बादल साक्षी तंबू पर कुछ ही दिन के लिए ठहरा रहता था, तो वे याहवेह के आदेश के अनुसार डेरा डाले रहते थे और जब चलने के लिए याहवेह का आदेश होता था, वे कूच कर देते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और कभी-कभी वह बादल थोड़े ही दिन तक निवास पर रहता, और तब भी वे यहोवा की आज्ञा से डेरे डाले पड़े रहते थे; और फिर यहोवा की आज्ञा ही से वे प्रस्थान करते थे।